Thursday, July 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedभाजपा स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय...

भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 8 अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने कहा कि, ऐसे ही पुराने समर्पित नेता कार्यकर्ताओं के भरोसे भाजपा ने प्रतिकूल स्थिति में सफलता प्राप्त किया है,इन सबका योगदान अविस्मरणीय है.

मुख्य अतिथि के रूप में एफडीसीएम के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह चंदेल ने कहा है आर्थिक अभाव और सामाजिक दबाव के बावजूद उस समय हम सभी लोगों ने पार्टी के प्रति एकजुटता दिखा कर अथक परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया.

इस मौके पर चंद्रपुर जिला भाजपा अध्यक्ष हरीश शर्मा,प्रदेश भाजपा कामगार मोर्चा महासचिव अजय दुबे,जिला भाजयुमो अध्यक्ष महेश देवकते,शहर भाजपा अध्यक्ष एड रणंजय सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता रेणुका दुधे,कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश भाजयुमो सचिव मिथलेश पांडे,शहर भाजयुमो अध्यक्ष मिथिलेश खेंगर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

श्री सुधीरभाऊ के शुभ हस्ते चंद्रकांत गुंडावार,श्रीधर बांगड़े रामधन सोमानी, सुधाकर दूधे,रेणुका दुधे,शेख उस्मान,शेख करीम, अशोक गुप्ता, प्रदीप पाठक, वसंत जोशी,शंकर कामपेल्ली,देवराव निन्देकर,हनुमान सिंह ठाकुर, तानाबाई मेश्राम,विभा चौबे, पदमा कामनवार,प्रभाकर वैद्य आदि का भावभीना सत्कार किया गया.

कार्यक्रम का संचालन धर्मप्रकाश दुबे, प्रस्तावना कार्यक्रम संयोजक मिथिलेश पांडे ने किया

कार्यक्रम के सफलतार्थ, धर्मेंद्र यादव, मंगेश रेगुंडवर, शेख करीम, राममिलन यादव,

रामजन्म चक्रवर्ती, रवि चिल्का, कादिर शेख, मूलचंद वर्मा, मंसूर भाई, अयूब खान कन्हैया पाल, भोला पाल, अर्जुन कोमावार, बबलू आर्मी करण हजारे, प्रतीक बरसगडे, वैभव, अमित घोड़मारे,अमित पिंगले, प्रफुल्ल शास्त्रकार, गौरव डुलगच, अजय बावने, कोटावार, अर्जुन मेश्राम

आदि प्रयासरत रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

recent News

Most Popular