Friday, July 31, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबंगाल में भाजपा की प्रचंड* जीत पर बल्लारपूर में जश्न*   *नगर...

बंगाल में भाजपा की प्रचंड* जीत पर बल्लारपूर में जश्न*   *नगर परिषद चौक में मोदी जी की तस्वीर का दुग्धाभिषेक, काशीनाथ सिंह व सुधीर भाऊ ने दी बधाई

बल्लारपूर :* आज 5 मई 2026, दोपहर 4:00 बजे नगर परिषद चौक, बल्लारपूर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक प्रचंड जीत का जश्न धूमधाम से मनाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री काशीनाथ सिंह जी* के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ विजयोत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर पर दूध चढ़ाकर *दुग्धाभिषेक* किया तथा “भारत माता की जय” और “मोदी है तो मुमकिन है” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर श्री काशीनाथ सिंह जी ने कहा, “बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुना है। यह जीत हर एक भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत और मोदी जी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में *भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर भाऊ* भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह जीत 2026 की दिशा तय करेगी। बंगाल से शुरू हुई यह जीत की लहर पूरे देश में जाएगी।” उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए।

SP India news channel मुख्य संपादक योगिता पाटेकर mo.no….9604343287 जाहिराती व न्यूज करता संपर्क साधावा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

recent News

Most Popular