Friday, July 31, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*श्री वेंकटेश स्वामी टेंपल ट्रस्ट द्वारा 35वाँ ब्रह्मोत्सव धूमधाम से जारी* मा....

*श्री वेंकटेश स्वामी टेंपल ट्रस्ट द्वारा 35वाँ ब्रह्मोत्सव धूमधाम से जारी* मा. सुधीर मुनगंटीवार द्वारा शीतल पेय वितरण, हरीश शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित*

*बल्लारपूर :* श्री वेंकटेश स्वामी टेंपल ट्रस्ट की ओर से 35वाँ वार्षिक ब्रह्मोत्सव महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह पावन उत्सव *27 अप्रैल से 1 मई 2026* तक चलेगा।

*कल 30 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे* बालाजी मंदिर परिसर से *ब्रह्मोत्सव कल्याणम रैली* निकाली गई। रैली में *शहर के पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश भैया शर्मा*, *शिवसेना प्रमुख सिक्की भैया* तथा *शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर श्री कल कुमार सर* सहित अनेक सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर *महाराष्ट्र के वने व सांस्कृतिक कार्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक ना. सुधीर भाऊ मुनगंटीवार* की ओर से श्रद्धालुओं के लिए *शीतल पेय वितरण* का कार्यक्रम रखा गया था।

इस कार्यक्रम में *भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री काशीनाथ सिंह*, *पूर्व अध्यक्ष हरीश भैया शर्मा* एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। भक्तिमय माहौल में हजारों श्रद्धालुओं ने रैली का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

SP India news channel मुख्य संपादक योगिता पाटेकर mo.no.9604343287 जाहिराती व न्यूज करता संपर्क साधावा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

recent News

Most Popular