
आज 10 मई को नई दिल्ली में चंद्रपुर जिले की रेल समस्याओं को लेकर *मा. विधायक तथा पूर्व वित्त नियोजन वन एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री महाराष्ट्र शासन श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार* ने *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विन वैष्णव जी* मुलाकात की

इस मौके पर *चंद्रपुर जिला भाजपा अध्यक्ष हरीश शर्मा, सेंट्रल रेलवे जोन मुंबई ZRUCC सदस्य अजय दुबे* प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
मा. श्री सुधीरभाऊ* के लिखित अनुरोध एवं चर्चा पश्चात मंत्री महोदय ने कुछ सुझाव स्वीकार किए एवं कुछ पर सकारात्मक संकेत दिए. जो कि निम्न प्रकार हैं

1) बल्लारशाह से अयोध्या धाम सीधी ट्रेन शुरू करने के निर्देश
2) 12670/12679 द्विसाप्ताहिक चेन्नई छपरा गंगा कावेरी सुपरफास्ट ट्रेन डेली करने पर सकारात्मक
3) नई मंजूर कुर्ला LTT एक्सप्रेस को बल्लारशाह से शुक्रवार की बजाय बुधवार से को रवाना करने एवं सप्ताह में डेली अथवा तीन दिन पर सकारात्मक संकेत
4) कुर्ला LTT बल्लारशाह एक्सप्रेस को ताड़ोबा एक्सप्रेस का नाम देने पर सहमति
5) बल्लारशाह ,चंद्रपुर और चांदा फोर्ट रेलवे स्टेशनों में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश
6) चांदा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव के अनुरोध का परीक्षण होगा.
SP India news channel मुख्य संपादक योगिता पाटेकर mo.no 9604343287 जाहिराती व न्यूज के लिए संपर्क कीजिए


