Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*बल्लारपुर में अतिक्रमण सहित कई मुद्दों पर 17 मार्च से आमरण अनशन...

*बल्लारपुर में अतिक्रमण सहित कई मुद्दों पर 17 मार्च से आमरण अनशन करेंगे राहुल पत्रकार गायकवाड़*

  1. *बल्लारपुर में अतिक्रमण सहित कई मुद्दों पर 17 मार्च से आमरण अनशन करेंगे राहुल पत्रकार गायकवाड़
    ________________________________
    *बल्लारपुर

    👉 बल्लारपुर शहर में बढ़ते अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र युवा पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष राहुल गायकवाड़ ने 17 मार्च से तहसील कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की है। इस संबंध में आयोजित पत्रकार परिषद में राहुल गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, दो लोगों की हाल ही में जान गई है भारी भरकम वाहन ओवर लोड तेज रफ्तार से दौड़ते है आदि अनेक गंभीर विषय को लेकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूरन आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इस आमरण अनशन को विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया है।

    समर्थन देने वालों में शिवसेना (शिंदे गुट) के जिला अध्यक्ष युवराज धनोरकर, उपजिला प्रमुख कमलेश शुक्ला, वंचित बहुजन आघाड़ी के शहर अध्यक्ष उमेश कडू, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष गोपाल मोहुर्ले, महाराष्ट्र पत्रकार संघ शाखा बल्लारपुर के अध्यक्ष रमेश निषाद, महाराष्ट्र मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोहर दोतपल्ली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय विभाग के जिलाध्यक्ष प्रशांत झामरे सहित कई लोगों ने समर्थन दिया है। आयोजित पत्रकार परिषद का संचालन महाराष्ट्र युवा पत्रकार संघ के बल्लारपुर अध्यक्ष डॉ काशीनाथ सिंह ने किया, जबकि अंत में प्रशांत वैरागडे ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस पत्रकार परिषद में सभी पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

recent News

Most Popular